फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कमीशन में दिखी कमेटियों की प्रक्रिया, जमकर लगे ठहाके

विज्ञापन
नटरंग की ओर से संडे ​थियेटर में कमीशन नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
नटरंग की ओर से संडे थियेटर कच्ची छावनी में हुआ नाटक का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग की ओर से संडे थियेटर कच्ची छावनी में सादत हसन मंटो द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित हास्य नाटक कमीशन का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
नाटक का शुभारंभ सोशल मीडिया के युग के एक आधुनिक बादशाह के साम्राज्य से होता है। बादशाह दरबार में वह दो मंत्रियों के साथ है और अपनी बहादुर के किस्से सुना रहा है। नाटक में मोड़ तब आता है जब बादशाह की असलियत सामने आती है। बादशाह का महारानी के साथ संबंध अच्छा नहीं है। अब एक फरियादी अपने कर्मचारियों के लिए न्याय मांगने आता है। लेकिन, तीरंदाजी के अभ्यास के दौरान महारानी की सेविकाएं उसे मार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादशाह मंत्रियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश देता है। दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट पेश की जाती है। हत्याकांड के बारे में सुनकर बादशाह व्यंग्यात्मक ढंग से दावा करता है कि वह जहांगीर से बेहतर बादशाह है। मामले में शामिल सभी लड़कियों के सिर काटने को कहता है, लेकिन दोषियों को फांसी देने से पहले न्याय देने के लिए एक आयोग का गठन करता है।
कार्रवाई रिपोर्ट और कमेटी गठन पर भी घूमती रहती है। नाटक में आर्यन शर्मा, कार्तिक कुमार, मानवी देवी और कृष्य भाटिया ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें