दो कलाकार नाटक में अभिनय करते कलाकार ... नटरंग
म्यूनिसिपल हाल कच्ची छावनी में दो कलाकार नाटक का हुआ मंचन
एक गीतकार तो दूसरा कला निर्देशक बनने का देखता है सपना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संडे थियेटर में कच्ची छावनी स्थित म्युनिसिपल हाल में रविवार को दो कलाकार नाटक का मंचन हुआ। भगवती चरण वर्मा द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशि नाटक हास्य से भरा है।
नाटक की शुरुआत दो दोस्त चूड़ामणि और मार्तंड के किराये के कमरे से होती है। इसमें एक कवि और दूसरा चित्रकार है। कवि ने फिल्मों में गीतकार और चित्रकार ने कला निर्देशक बनने का सपना देखा देखा था। दोनों को अपने मकान मालिक के उत्पीड़न से बचने के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर परिस्थितियां बनाने और कहानियां गढ़ने में करना पड़ता है।
उन्होंने पिछले छह माह से एक गंदे कमरे का किराया नहीं दिया है। अब मकान मालिक कमरे में किराया मांगने आता है, लेकिन दोनों कहानियां बनाना शुरू कर देते हैं। बाद में मनगढ़त कहानियां सुनकर उन्हें कमरे से बाहर निकाल देता है। इसमें अभिनय आदेश धर, मिहिर गुजराल, आदक्ष बागल, आर्यन शर्मा और कार्तिक कुमार ने किया है।