फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं चुनावी घोषणा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमों की ओर से प्रचार जोरशोर से जारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए दोनों टीमों की ओर से प्रचार जोरशोर से जारी है। दोनों टीमों की ओर से इसी सप्ताह चुनावी घोषणा पत्र जारी होने की संभावना है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण गुप्ता ने कहा कि जल्द ही बैठक कर टीम के अन्य साथियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। दूसरी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने बताया कि घोषणा पत्र के लिए इंतजार करना होगा। चैंबर चुनाव में फ्रूट मंडी में व्यापारियों के दुकानों की लीज डीड की समस्या है। वहीं, बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी औद्योगिक इकाइयों के लिए इंसेंटिव पैकेज देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इसे लेकर निवर्तमान अध्यक्ष व इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अरुण गुप्ता के सामने इन समस्याओं का निस्तारण कराना चुनौती होगी। उन्होंने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के लिए समय तय नहीं है। इसके लिए बैठक कर रणनीति बनेगी।
कई मुद्दे हैं, जिन्हें शामिल करना है। मुद्दे क्या होंगे इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। यह जरूर है कि व्यापारियों की पूर्व की समस्याओं को भी इसमें स्थान देंगे।
विज्ञापन


-
प्रतिद्वंद्वी राकेश की टीम ने भी नहीं खोले पत्ते
तीसरी बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण गुप्ता के सामने दूसरी टीम से अध्यक्ष के लिए राकेश गुप्ता मैदान में हैं। उनकी टीम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे दीपक अग्रवाल ने कहा कि टीम की तरफ से चुनाव घोषणापत्र जारी करने की कोई जल्दी नहीं है। यह जिम्मेदारी अध्यक्ष पद पर अब तक बैठे अरुण गुप्ता की है। व्यापारियों को जवाब देने की जिम्मेदारी उनकी व टीम की है। जैसे ही उनका घोषणा पत्र आएगा उसके बाद हम भी अपनी रणनीति का खुलासा कर देंगे। इस बार व्यापारियों के लिए जीजान से लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें