फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूमधाम से मनाई गई सुखजंगे बिरादरी की मेल

विज्ञापन
सुखजंगे बिरादरी की मेल में शामिल बिरादरी के लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। झिड़ी में बुआ नानकी देवस्थान पर सुखजंगे बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर देवस्थान में आशीर्वाद प्राप्त किया। मेल में हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन

बिरादरी की कार्यकारी कमेटी के प्रधान मदन लाल ने बताया कियह देवस्थान 200 साल पुराना है। पहले ये स्थान पाकिस्तान के गांव जोंगेवेंस में था। 1947 के बाद बिरादरी के लोगों ने झिड़ी में देवस्थान स्थापित किया। तब से यहीं पर अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन हो रहा है। नई पीढ़ी को भी बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके, इसलिए मेल में कई लोग अपने बच्चों के साथ भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने भजन-संकीर्तन भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तरसेम लाल, शम्मी, विनोद कुमार बिट्टू, रमेश डोगरा, सचिन मेहरा, राजू मुंदरी, गारू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें