फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से आज होगा महाआरती का आगाज

विज्ञापन
महाआरती की रिहर्सल करते पंडित। संवाद
विज्ञापन
शाम पांच बजे होगा शुभारंभ, 40 मिनट की आरती में होंगे पांच चरण, 19 पुरोहित मिलकर जलाएंगे ज्योति
विज्ञापन

पुरोहितों को दिलाया गया है विशेष प्रशिक्षण
वाराणसी से मंगवाई गई है आरतीदानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से मंगलवार को श्री रघुनाथ जी की महाआरती का शुभारंभ होगा। शाम 5 बजते ही दिव्यता और भव्यता की प्रतीक महाआरती में एकसाथ जलने वाली 51 ज्योतियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसके लिए सोमवार को मंदिर में महाआरती में पंडितों की ओर से रिहर्सल की गई।
पर्यटन विकास संघ, रघुनाथ बाजार एसोसिएशन समेत 19 संगठनों ने इसके लिए कारीडोर तैयार किया है। काशी के पंडिताें से 19 पुरोहितों को आरती का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है। साथ ही वाराणसी से विशेष आरतीदानी मंगवाई गई है।
विज्ञापन

पर्यटन विकास संघ के प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि शाम 5 बजे आरती ज्योति पूजन, 5:25 बजे आरती का शुभारंभ और 6:05 बजे आरती पुष्पांजलि होगी। इसके बाद हर मंगलवार को ऐसे ही विभिन्न मंदिरों में महाआरती होगी।
प्रयास है कि जम्मू में आने वाले पर्यटक इससे जुड़ें। मकर संक्रांति से इसकी शुरुआत होने जा रही है। उम्मीद है कि काशी की तरह ही लोगों को एहसास होगा। इसका पूरा स्वरूप वैसा ही तैयार करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर खड़े करने होंगे वाहन
आरती संयोजक बलदेव खुल्लर ने बताया कि रघुनाथ बाजार में कोई पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसलिए आरती में पहुंचने वाले लोगों को वाहन रेजिडेंसी रोड, जेकेटीडीसी पार्किंग, केसी पार्किंग, जेडीए पार्किंग इंदिरा चौक, हरी सिंह पार्क के पास और सुपर बाजार पार्किंग में खड़े करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें