पुराने शहर में मोहल्लों से लोग निकले बाजारों में, जमकर उड़ा गुलाल
सनातन धर्म सभा की ओर से निकाली गई झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। होली पर्व के चलते शहर में जश्न का माहौल रहा। सनातन धर्म सभा ने दीवान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता माता की झांकी निकाली गईं। इसमें वहीं, विधायक युद्धवीर सेठी भी मौजूद रहे।
शालामार, रघुनाथ मंदिर, कनक मंडी, पक्का डंगा, जैन बाजार, पुरानी मंडी सहित अन्य इलाकों शोभा यात्रा के संग लोगों ने भी होली खेली। रंग फेंकने का क्रम सुबह आठ बजे ही शुरू हो गया। लोग एक-दूसरों के घरों में जाकर बधाई के साथ रंग लगाते रहे। इसी तरह बाजारों में भी होली खेली गई। दुकानों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगाया और खुशहाली की कामना की। होली खेलने के लिए युवाओं में काफी क्रेज रहा।
युवा मोटरसाइकिलों, स्कूटियों में सवार होकर होली के रंग फेंकते रहे और जश्न मनाते रहे। छोटे बच्चों ने एक दूसरे पर पानी से भरे गुब्बारे फेंककर होली मनाई।