संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंडियन नेट बुक्स और बीपीए फाउंडेशन दिल्ली की ओर से नोएडा में हुए कार्यक्रम में कवयित्री, व्यंग्यकार एवं गजलकार डॉ. अनिला सिंह चाढ़क को साहित्य विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रसिद्ध कवि व व्यंग्यकारों ने भाग लिया।
पहले भी डॉ. अनिला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस सम्मान से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने व्यंग्य और कविता की कई किताबें लिखी हैं। वे जम्मू और कश्मीर की एकमात्र व्यंग्यकार हैं। एईईएस (डीएई) मुंबई में प्रिंसिपल के रूप में उन्हें उत्कृष्ट प्रशासन के लिए होमी भाभा पुरस्कार मिला।
उनकी खेलों में भी गहरी रुचि थी और उन्होंने विभिन्न राज्यों के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा दिया,। उन्होंने खुद अपने कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला और नाम कमाया। वहीं, डॉ. चित्रा मुदगल, ममता कालिया प्रेम जन्मेजय ने इस अवसर मौजूद रहीं।