शहर के आंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
मेले का भी हुआ आयोजन, गायकों ने डाला बाबा साहेब योगदान पर डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशेष मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायकों ने आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान लंगर भी लगाया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह कार्यक्रम आंबेडकर जयंती समारोह समिति जम्मू-कश्मीर की ओर से हुआ। मेले में लगे स्टॉलों पर डॉ. साहब से संबंधित पुस्तकें और चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। एडवोकेट साहिल कुंडल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान की दिशा और दशा को बदल दिया। उनका पूरा जीवन समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व की भावना को समर्पित रहा।