फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुआ दाती देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 06 Feb 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई टांड़ सैनी बिरादरी की वार्षिक मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


दोमाना। टांड़ सैनी बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को बुआ दाती देव स्थान सरोड़ा में धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बुआ दाती देव स्थान कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि देवस्थान के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। इस बार भी मेल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन के साथ हुई, जिसमें बिरादरी के लोगों ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सत्संग और बुआ दाती जी की चौकी आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर मढ़ के विधायक सुरेंद्र भगत ने भी देवस्थान में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय लंगर का भी आयोजन हुआ। मेल के आयोजन में राजकुमार सैनी, गांधी सैनी, शाम सैनी, शमशेर सैनी, फोम सैनी, जोगिंदर सैनी, घार सिंह सैनी सहित देव स्थान समिति के अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें