फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरी भाषा को पहचान मिलने से सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी मजबूती : मार्तंड

विज्ञापन
मार्तंड सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ से संसद में छह अतिरिक्त भाषाओं के साथ डोगरी भाषा को भी शामिल करने पर महाराजा हरि सिंह के प्रपौत्र मार्तंड सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि डोगरी भाषा के अनुवाद सेवाओं केे विस्तार का निर्णय डोगरा समाज के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर डोगरी भाषा को यह पहचान मिलना हमारे सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है और यह सुनिश्चित करता है कि डोगरों की आवाज देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था में भी गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद में अनुवाद सेवाओं का विस्तार कर छह नई भाषाओं डोगरी, बोडो, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को शामिल करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें