फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा भैरव के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
बाइक रैली को रवाना करते विधायक व महंत। संवाद - फोटो : bike rally
विज्ञापन
भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई बाइक रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को भैरव मंदिर पंजतीर्थी से बाइक रैली निकाली गई। इसे विधायक युद्धवीर सेठी और महंत रुमिल शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान पूरा शहर भैरव बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।
रैली पंजतीर्थी मंदिर से शुरू हुई और जैन बाजार, लखदाता बाजार, रघुनाथ मंदिर, गुज्जर नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर से वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई।रैली से पहले बाइकर के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से लंगर लगाया गया था। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भैरव अष्टमी के चलते सप्ताह भर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से हरसंभव सुविधा मुहैया करवाई गई है। महंत ने कहा कि हर साल भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। अष्टमी के दिन उज्जैन की तर्ज पर भैरव बाबा की पूजा की जाएगी। इस दौरान पूजा का विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें