फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हवन में आहुतियां डाल सुख-समृद्धि के लिए की कामना

विज्ञापन
बनतालाब में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन अवसर पर मौजूद श्रद्धालु। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
स्वामी काशी बुब जी महाराज ट्रस्ट की तरफ से बनतालाब में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वामी काशी बुब जी महाराज ट्रस्ट की तरफ से बनतालाब में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का यज्ञ के साथ समापन हो गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुतियां डालकर देश सहित प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।
राजिंदर नगर एक्सटेंशन में नवनिर्मित आश्रम में शिव परिवार, राधे कृष्ण, राम दरबार, शेरांवाली माता और स्वामी काशी बुब की मूर्तियों की स्थापना हुई। समारोह का शुभारंभ पांच फरवरी को हुआ था। तीसरे दिन समापन के अवसर पर अखंड यज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता सत्संग आश्रम मुट्ठी के स्वामी कुमार ने आश्रम में परियोजना को पूरा करने में प्रयासों की सराहना की। समिति प्रमुख बीएल धर और महासचिव भोला नाथ धर ने स्वामी काशी बुब जी महाराज के श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें