फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय संस्कृत विवि में जागरूकता कार्यकम शुरू

विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृत विवि डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगाज के दौरान अ​धिकारी व अन्य फोटो विवि
विज्ञापन
जम्मू। श्री रणबीर कैंपस केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोट भलवाल में सोमवार को पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों और जीवन रक्षा तकनीकों में प्रशिक्षित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सिविल डिफेंस जम्मू ने विवि के एनएसएस यूनिट के सहयोग से किया है। इसमें डीएसपी अनीता पवार उप नियंत्रक सिविल डिफेंस जम्मू मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने आपदा प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।
श्री रणबीर कैंपस के निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्रा ने आपदा प्रबंधन को संस्थागत जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व बताया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया के व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें