फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलए की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत, मरने से पहले की थी परिवार से बात

Mon, 07 Jan 2019 06:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से मौत हो गई। मृतक जवान बठिंडी में रहने वाले पूर्व विधायक सईद आखून के निवास के बाहर सिक्योरिटी गार्ड था। माना जा रहा है कि जवान ने खुदकुशी की। क्योंकि गोली उसकी खुद की इंसास राइफल से चली। एक ही गोली चली। वारदात होने से पहले वह अपने परिवार के साथ फोन पर बात कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान गाज सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। यह वारदात रविवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के हवाले कर दिया गया है। वह पूर्व विधायक के आवास के सामने बने सिक्योरिटी मोर्चे में तैनात था।

डीएसपी विपन चंद्रन का कहना है कि मृत के मोबाइल की काल डिटेल चेक की गई है। उसके फोन से अंतिम काल करीब रात 11.30 बजे की है। यह काल उसने अपने घर पर की थी। संभव है कि घर पर कुछ अनबन होने की वजह से उसने ऐसा किया हो। बावजूद इसके हमने जांच के लिए 174 के तहत केस दर्ज किया है। मृतक के मोबाइल की कुछ और काल डिटेल की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले मुरफाद की मौत इसी इलाके में हुई थी

यह वारदात भी उसी जगह हुई है, यहां छह महीने पहले एक युवक मुरफाद की मौत हुई थी। मुरफाद नाम का युवक पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के निवास में जबरदस्ती घुस गया था। जिसे सीआरपीएफ जवान ने गोली मार दी थी। यह घटना पूर्व विधायक सईद आखून के घर के बाहर हुई है। यह विधायक भी नेशनल कांफ्रेंस के हैं। आखून का घर भी फारूक अब्दुल्ला के घर के पास है।

लोगों ने समझा आतंकी हमला हुआ
सुंजवां सैन्य कैंप पर आतंकी हमला, बस स्टैंड पर ग्रेनेड अटैक, बठिंडी से आतंकी का पकड़ा जाना। इन वारदातों ने शहरवासियों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। जब भी कहीं कोई गोली चलने या धमाके की आवाज होती है, तो पहली नजर में यहीं समझ में आता है कि कहीं कोई आतंकी हमला तो नहीं हुआ। जब यह घटना हुई तो स्थानीय लोगों ने समझा कि हमला हो गया। कई स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया कि उन्होंने आवाज सुनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें