जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन आज से तीन साल पहले 7 जनवरी 2016 को हुआ था। जिसके बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ़्ती ने प्रदेश की कमान संभाली थी। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रियासत में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री हुआ करते थे। जी हां, प्रधानमंत्री।
अब तक 9 राजनेताओं ने रियासत की कमान संभाली है। कई ऐसे भी रहे जिन्होंने दो या तीन बार ये पद संभाला। लेकिन 30 मार्च 1965 से पहले और देश की आजादी के बाद एक समय वो भी था जब रियासत के प्रधानमंत्री हुआ करते थे। तो आइए आपको बताते हैं कौन-कौन बना था रियासत का प्रधानमंत्री।