फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिनदहाड़े चोरियां, रात ही नहीं दिन में भी चौकन्ना रहें

Sat, 03 May 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शहर में सुरक्षा चौक-चौबंद कर दी गई है। लेकिन, इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच चोर रात के साथ ही दिन में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए लोगों को अब रात के साथ-साथ दिन में भी चौकन्ना रहने की जरूरत है।
शहर में दिनरात सुरक्षा कर्मी गश्त कर रहे हैं। इसके बावजूद चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गत कुछ दिनों में चोरों ने शहर में दिनदहाड़े चोरियां की हैं। कुछ वारदातें परिवार वालों की घर में मौजूदगी के दौरान हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लगता है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। एसपी साउथ जोन अजय शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सर्विलांस बढ़ा दी है। बीट पुलिस को भी सशक्त किया गया है। कई मामलों में रिकवरी भी हुई हैं। बार-बार चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

दो माह में शहर में हुई वारदातें

-03 मार्च 2025 : तालाब तिल्लो की वजीर लेन में दोपहर एक बजे एक घर से तीन लाख नकदी व नौ तोला सोने के गहने चोरी हुए
-13 मार्च 2025 : रात 10:30 बजे वेयर हाउस में दुकान का दरवाजा तोड़कर लगभग साढ़े तीन लाख की नकदी चोरी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है
-19 अप्रैल 2025 : प्रीत नगर के एक घर से दोपहर के 12:45 बजे पांच तोला सोने के आभूषण व 40 हजार नकदी चोरी
-19 अप्रैल 2025 : गंग्याल स्थित एक घर से दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच 25 हजार की नकदी व दो से तीन लाख के आभूषण चोरी
-30 अप्रैल 2025 : बख्शी नगर के एक घर से 100 से 120 तोले सोने के आभूषण चोरी। वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें