फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पति के जन्मदिन पर 18 माह के बेटे के सामने फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शक्तिनगर का मामला मरने से पहले पति को फोन कर कहा- घर आ जाओ, बच्चे को संभाल लेना, मैं जा रही हूं
विज्ञापन

बीती रात ही पति के साथ हुई थी बहस, किराये के कमरे में रहता है रामबन का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के शक्तिनगर क्षेत्र में किराये के कमरे में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। उसकी पहचान बबीता पत्नी देस राज निवासी रामबन के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार 11 बजे की है। मरने से पहले महिला ने पति को फोन कर कहा था कि बच्चे को संभाल लेना। मैं जा रही हूं। बीती रात महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी।
महिला का पति एक निजी अस्पताल में काम करता है और उसका सोमवार को जन्मदिन भी था। पति देस राज ने पत्नी की मौत के बारे पुलिस को सूचित किया। बताया कि वह एक अस्पताल में काम करता है। सोमवार सुबह सात बजे अस्पताल चला गया था। 10 बजे पत्नी का फोन आया कि बच्चे को संभाल लेना। घर आ जाओ। मैं जा रही हूं। 18 महीने का बेटा है। उसे लगा कि शायद मजाक कर रही है।
विज्ञापन

क्याेंकि, पहले भी जब कभी बहस होती थी तो ऐसा ही बोलती थी। देस राज ने बताया कि फोन आने के कुछ देर बाद एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है। वह पत्नी की बात सुनकर घर के लिए निकल पड़ा। जैसे ही सिद्धड़ा के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा का टायर पंक्चर हो गया। किसी तरह से वह लिफ्ट लेकर एक घंटे के भीतर घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। वह रसोई में गया। वहां का एक रोशनदान कमरे के साथ ही था। जब उसके जरिए कमरे में झांक कर देखा तो बेड के नीचे कुर्सी गिरी हुई थी। पत्नी का शव पंखे पर दुपट्टे के साथ लटक रहा था और पास में बैठा बेटा रो रहा था।
बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ एजाज मन्हास ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतार लिया गया था। महिला के पति के बयान लिए गए हैं। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति ने जरूर बताया है कि किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे को सुलाने पर हुई थी बहस
देस राज ने बताया कि पत्नी का भाई भी आया हुआ था। रात करीब 12 बजे तक बेटा भी सोया नहीं था। पत्नी लगातार मोबाइल चला रही थी। पत्नी का भाई भी साथ था। मैंने पत्नी से कहा कि काफी वक्त हो गया है। बच्चे को सुला दो। बस इसी बात पर वह नाराज हो गई और बहस हो गई। इसके बाद सो गए।


पत्नी की मौत पर बिलख-बिलखकर रोया पति
बबीता और देस राज की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। देस राज का कहना है कि पत्नी से कभी किसी बात को लेकर इतनी बड़ी कोई बात नहीं हुई। छोटी-मोटी बहस होती थी। मुझे नहीं पता था कि बहस पर इतना बड़ा कदम उठा लेगी। ये बोलकर वह बिलख-बिलखकर रोने लगा।
विज्ञापन


दोस्त दे रहे थे जन्मदिन की मुबारकवाद, पत्नी ने छोड़ दिया साथ
देस राज ने बताया कि सोमवार को मेरा जन्मदिन था। सारे दोस्त और रिश्तेदार मुबारकबाद दे रहे थे। लेकिन, पत्नी ने उसे खुदकुशी का तोहफा दिया। वह बार-बार कह रहा था कि बच्चे का क्या होगा। कौन इसका ख्याल रखेगा। जब शादी करके कोई निभा नहीं सकता तो शादी ही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें