अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों पर चोरों की नजर है। एक साल में तीस स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर 60 लाख के सामान पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में अभी तक 15 मामले दर्ज हो चुके हैं।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अनुसार अप्सरा रोड से सरिया, नरवाल से टाइलें, बाग-ए-बाहु से केबल के अलावा बीसी रोड के सेल्फी पाइंट को तोड़ा जा चुका है। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में दो से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरों की पहचान कर रही है।
शहर में 42 से ज्यादा वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जिनमें से दस की पाइपें चोरी हो चुकी हैं। इसमें डोगरा चौक, नरवाल, कुंजवानी स्थित एटीएम शामिल है।