फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्कर पुलिस कर्मी पांच दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू के शवगृह के बाहर से हेरोइन के साथ किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हेरोइन व नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस कांस्टेबल को बुधवार को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने मामले से संबंधित पूछताछ शुरू कर दी है।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को अदालत में पेश किया है। गौरतलब रहे कि मंगलवार को पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को जीएमसी के शवगृह के बाहर से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन को जमीन पर फेंककर तोड़ दिया था। मौके से उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और नौ हजार रुपये की नकदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन

आरोपी मुख्तियार उमधपुर जिले के जलोटी का रहने वाला है और मौजूदा समय में जम्मू के बेलीचाराना में रहता है। वह श्रीनगर के जिवान में आर्म्ड पुलिस की 12 बटालियन में तैनात था। उसके खिलाफ पुलिस को काफी शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके बाद आरोपी पर नजर रखी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश से हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
जम्मू। नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए शहर की ग्रेटर कैलाश पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उसकी पहचान रामबन निवासी जमील के रूप में हुई है। ग्रेटर कैलाश पुलिस ने पुरमंडल मोड़ में नाका लगाया था। इस दौरान कार की जांच करने पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें