अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी स्थित निक्की तवी से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि बच्ची के जन्म के दो से तीन दिन बाद इसे तवी में बहा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
शुक्रवार शाम को कुछ लोगों ने तवी किनारे शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव कहीं पीछे से बहकर आया होगा। शुक्रवार को तवी नदी उफान पर थी। माना जा रहा है कि बच्ची किसी पहाड़ी इलाके से तवी में बहा दी गई।
इसके बाद वह बहती हुई निक्की तवी तक पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगरोटा व झज्जर कोटली समेत कुछ अन्य इलाकों में भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस अस्पतालों से भी पता कर रही है कि तीन से चार दिनों में किसी बच्ची का जन्म हुआ है या नहीं।