फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शुन्नू के भाई ने रची थी सुमित की हत्या की साजिश, मौत का बदला लेना चाहता था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को जांच में मिले अहम सुराग, हमले को अंजाम देने के लिए हाइब्रिड अपराधी अपने साथ जोड़े
विज्ञापन

अजय मीनिया
जम्मू। बहुचर्चित ज्यूल चाैक हत्याकांड में पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड को कठुआ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खौफ गैंग के सदस्य शुन्नू के भाई ने अंजाम दिया ।
जानकारी के अनुसार शुन्नू का छोटा भाई अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता था. इसलिए उसने पूरे हत्याकांड की साजिश रची. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए ऐसे अपराधियों का अपने साथ जोड़ा जिनका पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं था । यह अपराधी हाइब्रिड किस्म के थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने इस पूरे हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इटरू की हत्या के बाद खौफ गैंग ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी । इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया गया था। जिसमें यह दावा किया गया था की सुमित की हत्या हमारे भाई शुन्नू की मौत का बदला है।
विज्ञापन




पांच दिन बाद थाने पहुंचा सुमित को पिस्तौल देने वाला
जांच में यह भी पता चला है कि सुमित की कार से बरामद होने वाली पिस्टल का मालिक पांचवें दिन नवाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचा। वारदात के दिन सुमित की कार से पिछली सीट पर एक पिस्तौल बरामद हुई थी। सूत्रों का कहना है कि जिस दिन सुमित पर हमला हुआ। उसी दिन जम्मू के आर एस पुरा से काले रंग की आल्टो कार जम्मू के लिए रवाना हुई थी। इस कार में आर एस पूरा क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात बदमाश शामिल था।


10 दिन बाद भी हत्याकांड का पर्दा नहीं उठा पाई पुलिस
ज्यूल चौक हत्याकांड को 19 जनवरी अंजाम दिया गया था। लेकिन, 10 दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का पर्दा उठाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें