फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलौड़ा में नशा तस्कर का दो मंजिला मकान कुर्क

Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर पुलिस ने की कार्रवाई, तस्कर विनोद पर दर्ज हैं कई मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने वीरवार को एक नशा तस्कर के पलौड़ा स्थित दो मंजिला मकान को कुर्क किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ कूड़ा निवासी डोगरा हॉल के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कई मामले दर्ज हैं। बक्शी नगर, पक्का डंगा और जानीपुर पुलिस द्वारा इसे नशीले पदार्थों के साथ चार बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कुर्क की गए मकान की कीमत लगभग 45 लाख है, जिसे आरोपी ने नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित आय से खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी का पलौड़ा स्थित मकान एक बेनामी संपत्ति है। कुडा के पास ऐसा कोई वैध पारिवारिक व्यवसाय या नौकरी नहीं है, जिसकी आय से वह इस तरह का आलीशान मकान खरीद सकता। एसएचओ जानीपुर विक्रम शर्मा और जांच अधिकारी मंजूर अहमद वानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें