फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश के फव्वारा चौक स्थित सुनार की दुकान में दिनदहाड़े लूट के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।
मामले में पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और विभिन्न जिलों में दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। दुकान मालिक बिश्नाह के रहने वाले हैं और आरोपी भी उसी क्षेत्र के हो सकते है। ऐसे में पुलिस की विशेष टीम बिश्नाह, रिंग रोड वाले क्षेत्र में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वारदात से कुछ दिन पहले दो युवक कान छिदवाने आए थे। पुलिस उनकी भी पहचान में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें