फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने शहर से कश्मीर के चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वाहन चोरी, मवेशी चोरी, अपहरण, दुष्कर्म, धोखाधड़ी से संबंधित 43 मामले दर्ज हैं। चारों सालों से फरार थे और अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चांद नगर इलाके में घूम रहे हैं। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी। कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि चारों आदतन और कुख्यात अपराधी हैं। चारों के खिलाफ श्रीनगर, बडगाम, बारामुल्ला, सोपोर, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा सहित जम्मू जिले में 43 मुकदमे दर्ज हैं। चारों की पहचान अल्ताफ अहमद निवासी बारामुला, परवेज अहमद निवासी बारामुला, आदिल अहमद निवासी श्रीनगर और लतीफ पठान निवासी बडगाम के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि हाल में ही चारों ने कमरवारी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था, जिसके संबंध में एफआईआर भी दर्ज है। चारों के खुलासे पर नाबालिग लड़की को भी उनके कब्जे से बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं के बाद, सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें