संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। शहर के फ्लाए मंडाल में युवकों पर गोलियां चलाने और वाहनों के शीशे तोड़ने के बाद लोगों में दहशत है। बुधवार को दूसरे दिन भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस रंजिश या फिर दहशत फैलाने के एंगल से जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के इरादों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना था कि अब तो घर से बाहर जाने में भी डर लगने लगा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लाएं मंडाल के पंचायत घर मंडाल के बाहर ऑल्टो सवार चार-पांच बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलियां चलाईं।
इसके बाद बदमाशों ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बदमाशों ने नकाब पहन रखे थे। वहीं, कार के आगे की नंबर प्लेट को मोड़ दिया था। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द ही मुजरिमों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।