फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सालों ने जीजा को पीटा, पत्नी ने भी दिया भाइयों का साथ

Thu, 17 Apr 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। घरोटा पुलिस थाना के अंतर्गत जंडियाल में जीजा-सालों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सालों ने जीजा की पिटाई कर दी। पीड़ित के भाई गुलाम नबी पुत्र मोहम्मद यूसुफ ने मंगलवार सुबह घरोटा पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी है।
इसमें बताया कि सोमवार देर रात उसके भाई दिल मोहम्मद और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। उसके बाद दिल मोहम्मद के साले घर पर आए और उनकी दिल मोहम्मद के साथ कहासुनी हो गई। विवाद मारपीट में बदल गया और सालों ने जीजा को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही अपहरण कर साथ ले गए और उसे किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही घरोटा पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पांच घंटे बाद दिल मोहम्मद को खैरी से बरामद कर लिया है। उसकी मेडिकल जांच करवा कर घर भेज दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी का आरोप है कि दिल मोहम्मद किसी महिला के साथ फोन पर बातें करता है। सच्चाई छिपाने के लिए अपहरण होने का नाटक कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें