फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएम ने किया ई-सेहत ऐप को लांच

विज्ञापन
सीएम ने किया ई सेहत ऐप को लांच
विज्ञापन
- स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है डिजाइन
विज्ञापन

- सेहत ऐप में हो स्वास्थ्य संबंधी हर सुविधाओं को किया जाए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सेहत ऐप को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह बात मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को ई-सेहत ऐप लांच करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह एक वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है। इसमें जम्मू-कश्मीर के लोगों, डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को शामिल किया गया हैं। मुख्यमंत्री ने टीम को इस तरह के विस्तृत और व्यापक एप्लिकेशन को विकसित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने ऐप को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अतिरिक्त सुझावों को शामिल करने को कहा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एप्लिकेशन से परिचित कराने के लिए निर्धारित कार्यशालाओं के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रशिक्षित होने के बाद ऐप और इसके लाभों के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सैयद आबिद राशिद, महानिदेशक बीआईएसएजी-एन, विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल, चिकित्सा अधीक्षक, एचओडी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


-
ऐप के उद्देश्य पर दी जानकारी
इससे पहले स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के सचिव सैयद आबिद राशिद ने सेहत ऐप के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने जम्मू और कश्मीर में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं तक पहुंचने में रोगियों और उनके परिचारकों का मार्गदर्शन और समर्थन करने के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल एप्लिकेशन विकसित किया है। उन्होंने कहा कि सेहत ऐप एक स्मार्ट ई-स्वास्थ्य समाधान है।
विज्ञापन

-
एंबुलेंस सुविधा सहित हेल्पलाइन सेवाओं को भी ले लाभ
ऐप शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, छात्रावास आवास, पुस्तकालय सुविधाओं और छात्र विनिमय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अतिरिक्त सेहत ऐप में अस्पताल सहायता, एंबुलेंस सूचना और प्रतिक्रिया तंत्र के लिए हेल्पलाइन सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें