फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन दिन पहले कटड़ा से निकला किशोर कार में मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की कार लेकर बीते वीरवार को घर से निकला था
विज्ञापन

अंदर से लॉक थी कार, ड्राइविंग सीट पर पड़ा था शव
नशा मुक्ति केंद्र में एक माह पहले कराया गया था भर्ती, कक्षा नौ में पढ़ता था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्दड़ा के एक होटल के बाहर खड़ी कार में शनिवार को किशोर का शव मिला। पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को सौंप दिया गया। बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रियासी जिले के कटड़ा का रहने वाला था और तीन दिन पहले पिता की कार लेकर निकला था। वह नौंवी कक्षा का छात्र था जो एक माह पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था।

सब इंस्पेक्टर एजाज ने बताया कि शनिवार की सुबह राहगीरों ने कार की ड्राइविंग सीट पर किसे के बेसुध पड़े होने की सूचना दी थी। कार अंदर से लॉक थी। मौके पर पहुंच कर उसे उठाने का प्रयास किया गया। पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कार का शीशा तोड़ा गया। उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मोबाइल चलते ही आई पिता की कॉल

मृतक किशोर के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर था। पुलिस ने इसे ऑफमोड पर किया। इसके चलते ही किशोर के पिता का फोन आ गया। सब इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव किया और घटना की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि वीरवार दोपहर वह घर से बिना बताए कार की चाबी लेकर निकला था। दोपहर बाद से ही मोबाइल फोन बंद था।

एक महीना रहा नशामुक्ति केंद्र में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर एक महीना पहले एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था। यहां उसका उपचार चल रहा था।

तीन दिन से कोई फोन कॉल नहीं
किशोर के पास मिले मोबाइल फोन में वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद से कोई मोबाइल कॉल नहीं हुई है। अंतिम बार पिता से बात हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन की काॅल डिटेल निकाली है। इसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

अनसुलझे सवाल

मृतक कटड़ा से सिद्दड़ा तक कैसे पहुंचा? क्या साथ में कोई और भी था? तीन दिन से वह कहां था? फिलहाल ये जांच का विषय है। मामले के जांच अधिकारी

नशे का हॉटस्पॉट है सिधड़ा का इलाका
बता दें कि जिस क्षेत्र में किशोर कार से मृत मिला है वह नशे का हॉटस्पॉट है। रगूड़ा, सिद्दड़ा और बाग-ए-बाहु थाने के अंतर्गत आने वाला इलाका नशे का हॉटस्पॉट है। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस ने सिद्दड़ा क्षेत्र में कुख्यात नशा तस्कर पिता-पुत्र के घरों को कुर्क किया था। आए दिन इस इलाके में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार हो रहे हैं। नशे के कारण कई की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन


फिर सामने आया नाबालिग का कार चलाना, चार दिन पहले ही हुई दो की मौत
जम्मू। श्रीनगर में दो नाबालिगों के रेस लगाने में जान गंवाने के मामले के लेकर मची हाय तौबा अभी शांत नहीं हुई थी कि इससे मेल खाती वारदात फिर सामने आई है। सिद्दड़ा स्थित कार में एक किशोर मृत मिला है। ये कार मृतक के पिता की है। तीन दिन पहले घर से कार लेकर निकला था। हैरानी की बात तो ये है कि एक नाबालिग कार चलाकर कटड़ा से जम्मू तक पहुंच गया और रास्ते में उसे कहीं रोका नहीं गया। एक तरफ जहां अभिभावकों से चूक हुई, वहीं हाईवे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मी भी इसे नहीं देख पाए। नतीजा सबके सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें