अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अपराध शाखा की विशेष अपराध विंग ने धोखाधड़ी के दो मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पहला मामला फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिये सरकारी नौकरी हासिल करने व दूसरा पत्नी से जालसाजी का है।
स्पेशल क्राइम विंग के एसएसपी संजय परिहार ने बताया कि पहले मामले में आरोपी ने 1997 में तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू के सहयोग से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। इसके जरिए आरोपी ने पीएचई विभाग में सरकारी नौकरी हासिल की। मामले में आरोपी के खिलाफ रेलवे न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है।
दूसरे मामले में हेराफेरी कर पति पर पत्नी के खाते से करीब 11 लाख रुपये निकालने का है। इस मामले में सिटी जज की अदालत में चार्जशीट पेश की गई है।