फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अशुद्ध सोने जमाकर 40 लाख के ऋण घोटाले में स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं समेत 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर अपराध शाखा ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने केनरा बैंक के साथ ऋण घोटाले में 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें दो स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता भी शामिल हैं। बैंक के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। बैंक की गंग्याल शाखा में सोने के आभूषण जमा कराने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये ऋण के रूप में लिए गए। इसकी ईएमआई वापस नहीं की गई।
शिकायतों में आरोप लगाया गया कि उपर्युक्त व्यक्तियों ने अलग-अलग तारीखों पर केनरा बैंक गंग्याल शाखा से सोना जमा कराने को लेकर संपर्क किया। सोने की वस्तुओं के विभिन्न ग्राहकों को लाभ देने के लिए बैंक द्वारा प्रचलित और शुरू की गई एक योजना थी। आरोपियों ने सोने के आभूषणों को गिरवी रखने की पेशकश की। जिसे मंजूर किया जाना था।
विज्ञापन

आरोपी वर्मा ऑर्नामेंट उक्त सोने की वस्तुओं की प्राप्ति पर स्वर्ण मूल्यांकन के लिए बैंक का एक अनुमोदित मूल्यांकक (स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता) था। जिसे उक्त सोने की वस्तुओं की वास्तविकता और शुद्धता को सत्यापित करने और वजन का आकलन करने के लिए अलग-अलग तारीखों पर बैंक बुलाया गया था। ऑर्नामेंट के केवल कृष्ण ने अलग-अलग तारीखों पर आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपने संबंधित ऋण खातों के लिए सुरक्षा के रूप में जमा किए गए सोने के आभूषणों के रूप में सोने की वस्तुओं के सकल और शुद्ध वजन को प्रमाणित करने वाले प्रमाण पत्र जारी किए।
एसएसपी बेनाम तोष का कहना है कि उक्त प्रमाण पत्रों के आधार पर गंग्याल शाखा में केनरा बैंक ने मामले को आगे बढ़ाया और स्वीकृत शर्तों के अनुसार आरोपी व्यक्तियों को ऋण स्वीकृत किया। राशि भी अलग-अलग तिथियों पर आरोपी व्यक्तियों के खातों में वितरित और जमा की गई। जिसे ब्याज सहित चुकाया जाना था। जोकि नहीं चुकाया गया। बैंक द्वारा अपने गंग्याल शाखा प्रबंधक के माध्यम से भुगतान करने के लिए कई अनुरोध किए गए लेकिन आरोपी व्यक्तियों ने भुगतान नहीं किया।


सत्यापन कराने पर हुआ सही मूल्यांकन न होने का खुलासा
तिमाही आधार पर सोने का सत्यापन (पुनर्मूल्यांकन) करवाना बैंक की एक नियमित प्रक्रिया है। इस संबंध में केनरा बैंक की उक्त शाखा ने सभी आरोपी व्यक्तियों के सोने के सामान का सत्यापन किया। इसमें पाया गया कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत सोने के सामान का शुद्ध वजन आरोपी द्वारा दिए गए आंकड़ों से बहुत कम था। इससे महसूस किया गया कि केवल कृष्ण (स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता) वर्मा ऑर्नामेंट और दीपक धल्लम दीपक ज्वैलर्स स्वर्ण मूल्यांकनकर्ताओं ने आरोपी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके केनरा बैंक से टर्म लोन और ओडी लिमिट के रूप में ऋण सुविधाएं प्राप्त करके धोखाधड़ी करने की आपराधिक साजिश रची।
विज्ञापन




आरोपियों में ये हैं शामिल
रजनीश थापा निवासी बाड़ी ब्राह्ममणा, वाला मुनीश थापा निवासी करथौली, दीपक कुमार निवासी बाड़ी ब्राह्मणा, नानक नगर जम्मू के सुमित सिंह व पत्नी मधु सिंह, नानक नगर की ज्योति देवी, सांबा की वंदना देवी, भद्रवाह का राहुल इकबाल, नानक नगर के आयुष सिंह, नरवाल वाला जम्मू की वीना कुमारी, नरवाल वाला के नवदीप शर्मा, नानक नगर के अमित महाजन, नानक नगर की पूजा चौहान, वर्मा ऑनामेंट के केवल कृष्ण, दीपक ज्वेलर के दीप ढल्लम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें