फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा-मवेशी तस्करों का दुस्साहस, पुलिस कर्मियों पर बढ़े जानलेवा हमले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा और जम्मू जिला के ग्रामीण इलाकों में दे रहे चुनौती, बढ़ी वारदातों ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग में नशा और मवेशी तस्करों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वह अब पुलिस पर जानलेवा हमले करने से भी नहीं डर रहे हैं। सांबा और जम्मू जिले के ग्रामीण इलाकों में यह चुनौती काफी बढ़ गई है। वहीं, बढ़ी वारदातों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
ताजा मामला बाड़ी ब्राह्मणा के बलौल खड्ड और सतवारी पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीमों पर तस्करों ने पुलिस टीमों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी प्रकार जम्मू जिले के बिश्नाह, आरएस पुरा, फ्लाएं मंडाल, मनवाल, नगरोटा, रिंग रोड, सांबा जिले के विजयपुर व बाड़ी ब्राह्मणा से हर आए दिन ऐसे मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

यह क्षेत्र नशा व मवेशी तस्करी के हॉट स्पॉट भी बन चुके हैं। बुधवार रात बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड में दबिश देने गए एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों पर नशा तस्करों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि, मंगलवार रात को सतवारी क्षेत्र में नशा तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया।
गत दिनों आरएसपुरा में युवक बोध राज (35) की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने इसका कारण नशे की ओवरडोज बताया। वहीं, शव यात्रा निकाल कर आरएस पुरा पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की उठाई थी। दरअसल, कुख्यात बदमाशों की नशा तस्करी में बढ़ती संलिप्तता ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

जम्मू जिले में 2024 में मवेशी तस्करों के खिलाफ दर्ज हुए 333 मामले
2024 में पुलिस ने जम्मू ग्रामीण क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ 333 मामले दर्ज किए हैं। 3014 मवेशियों बचाया और 309 वाहन जब्त कर 352 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जम्मू जिले में एनडीपीएस के तहत 200 मामले दर्ज हुए और 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 83 वाहन जब्त किए। सिर्फ हेरोइन बरामदगी के मामलों में 246 लोगों के खिलाफ 153 एफआईआर दर्ज की गईं।


यह मामले कर रहे अपराध बढ़ने की ओर इशारा
-केस एक : 12 दिसंबर 2022 को जम्मू पुलिस ने शहर की मार्वल मार्केट से कुख्यात अपराधी हरप्रीत सिंह खालसा उर्फ अमित रैना को गिरफ्तार किया था। इस दौरान हरप्रीत ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग की थी, जिसमें पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। हरप्रीत सिंह पर पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की हत्या, कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर डकैती और कारोबारी नागर सिंह की हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज है।

-केस दो : जुलाई 2022 में बिश्नाह के दयोली गांव में नशा तस्करों ने पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो कर्मियों गणेश दत्त और फजल चौधरी को बंधक बनाकर मारपीट की थी। मार्च 2024 को जम्मू के फ्लायं मंडाल में नशा तस्करों ने स्पेशल ब्रांच के दो कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा था।

-केस तीन : छह अक्तूबर 2023 को बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर में नशा तस्करों ने पुलिस और एनसीबी की टीम पर हमला किया था, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा खनन विभाग के कर्मियों पर खनन तस्करों की ओर से कई बार हमले किए गए हैं।

-केस चार : 20 अक्तूबर 2024 को कठुआ जिले के हीरानगर के हरदो मुट्ठी के पलाई इलाके में नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था।
विज्ञापन


नशा और मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बड़ी संख्या में तस्करों को पीएसए के तहत सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए तैयार है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-शिव कुमार शर्मा, डीआईजी जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें