फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो नशा तस्करों की हिरासत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल ने नारकोटिक ड्रग्स व साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम, 1988 के तहत आरोपी ओवैस अहमद टैग और इश्फाक अहमद खान की हिरासत को बरकरार रखा है। न्यायालय ने कहा कि यह गंभीर मामला है और नशा समाज को खोखला कर रहा है।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भारत में तेजी से अवैध ड्रग्स की समस्या बढ़ी है। इस प्रवृत्ति ने देश के भीतर ड्रग्स की अवैध मांग को बढ़ावा दिया है। यह आम लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गंभीर खतरा है। इससे राष्ट्रीय की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें