फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कानूनी व्यवहार में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा प्रमुख गुण

विज्ञापन
व्याख्यान के दौरान बोलती मुख्य अति​थि फोटो जेयू
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल ने चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों पर नैतिक न्यायशास्त्र और कानूनी अभ्यास की नैतिक अनिवार्यताएं विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। इसका उद्देश्य भावी अधिवक्ताओं में सैद्धांतिक कानूनी तर्क, कर्तव्यनिष्ठ नैतिकता को विकसित करना था।इस दौरान सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाला ज्योति ने मुख्य अतिथि थी। उन्होंने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 व कानूनी नैतिकता को नियंत्रित करने वाले मानक ढांचों के बारे में बताया। उन्होंने कानूनी व्यवहार में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक दृढ़ता के प्रमुख गुण बताए। उन्होंने न्यायपालिका में लैंगिक समानता की भूमिका और कानूनी अनुसंधान, अदालती प्रक्रियाओं में प्रौद्योगिकी एकीकरण पर बात की। इससे पहले लॉ स्कूल की निदेशक प्रो. सीमा रोहमेत्रा ने इस तरह की आयोजन के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता दिखाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें