फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्नी ने पति के साथ की क्रूरता, तलाक मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक न्यायालय ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

कहा-वैवाहिक संबंधों में क्रूरता पति-पत्नी के व्यवहार से संबंधित है
चिड़चिड़ापन, देखभाल में लापरवाही व उदासीन रवैया भी इसी श्रेणी में आते हैं

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आमतौर पर पारिवारिक विवादों में पत्नी पर पति की क्रूरता के मामले ही सामने आते हैं,जो आगे चलकर तलाक का आधार बनते हैं। इससे विपरीत पत्नी की पति पर क्रूरता का एक मामला पारिवारिक न्यायालय जम्मू में आया था। इस पर अदालत ने पति के पक्ष में फैसला सुनाया और तलाक मंजूर कर लिया। अदालत ने ये भी कहा कि वैवाहिक संबंधों में क्रूरता पति-पत्नी के व्यवहार से संबंधित है। चिड़चिड़ापन, देखभाल में लापरवाही व उदासीन रवैया भी इसी श्रेणी में आते हैं।
याचिकाकर्ता ईशान तुर्की की याचिका पर न्यायाधीश अजय कुमार गुप्ता की अदालत में बीते मंगलवार को फैसला सुनाया गया। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत तलाक की याचिका को मंजूर किया गया। याचिकाकर्ता ईशान तुर्की की शादी 18 जनवरी, 2020 को स्थानीय निवासी अनुक्ता से हुई थी। कोर्ट को बताया कि विवाह के बाद उसके और उसकी पत्नी के बीच मात्र दो महीने तक ही सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। इसके बाद अनुक्ता ने उसके परिवार के साथ झगड़ा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


अनुक्ता ने ईशान के खिलाफ झूठे आरोप भी लगाए, जिससे असको मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। ईशान के परिवार ने अनुक्ता के व्यवहार में परिवर्तन की उम्मीद के साथ काफी समय इंतजार भी किया, लेकिन अनुक्ता के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। कुछ समय बाद ही अनुक्ता ने ईशान का घर भी छोड़ दिया। थक-हार कर ईशान ने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगने की याचिका कोर्ट में दायर की।
विज्ञापन


मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता ईशान के साथ हुए बर्ताव को क्रूरता की श्रेणी में शामिल किया। क्रूरता मानसिक या शारीरिक, जानबूझकर या अनजाने में हो सकती है। तीव्र मानसिक दर्द और पीड़ा, जो दोनों पक्षों के एक साथ रहने को असंभव बनाती है, वह भी क्रूरता के दायरे में आती है। पति या पत्नी के व्यवहार और आचरण के कारण पति या पत्नी को होने वाली असुविधा भी क्रूरता के दायरे में आती है। इन सब आधारों को देखते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता ईशान तुर्की के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तलाक को मंजूर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें