फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूजी क्विज में एस्काम सिद्दड़ा ने बाजी मारी

विज्ञापन
जीएमसी जम्मू के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य दिवस पर हुए कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलन के साथ श
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएमसी जम्मू के पीजी सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार को कॉलेज के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में मेडिकल विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार विषय पर सबसे स्वास्थ्य अधिकार देने पर जोर दिया। इस दौरान यूजी क्विज में मेजबान जीएमसी जम्मू, एस्काम सिद्दड़ा, जीएमसी राजोरी, जीएमसी कठुआ और जीएमसी डोडा के विद्यार्थियों ने शिरकत की। इसमें शानदार प्रदर्शन के लिए एस्काम सिद्दड़ा की टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पीजी पोस्टर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पीजी ग्रेजुएट शोधकर्ता पीजी विभाग सामुदायिक चिकित्सा, डॉ. हिमाल और डाॅ. खालिद संयुक्त रूप से विजेता रहे। इस दौरान स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के सचिव डाॅ. सैयद आबिद रशीद शाह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एचओडी डाॅ. राजीव कुमार गुप्ता, जीएमसी के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता, डाॅ. दिलीप सिंह, डाॅ. सुनील कुमार रैना, डा. विशाल टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें