फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोड बढ़ने के बाद मरम्मत का पावर कट, शाम तक ठिठुरा आधा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना शहर बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, मुट्ठी, भगवती नगर, जानीपुर, ज्यूल चौक आदि क्षेत्रों में गुल रही बिजली
विज्ञापन

बिजली लोड 3200 मेगावाट रिकॉर्ड और आपूर्ति हुई 2900 मेगावाट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्दी के मौसम में शहर में बिजली कटौती जारी है, जिससे लोग काफी परेशान हुए हैं। रविवार को सुबह छह बजे से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। लोड़ बढ़ने पर सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक और फिर कैनाल ग्रिड स्टेशन में मरम्मत के चलते बिजली बंद रही।
इससे आधे से ज्यादा शहर में परेशानी पेश आई। पुराना शहर, बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, मुट्ठी, भगवती नगर, जानीपुर, ज्यूल चौक और बख्शी नगर सहित अन्य स्थानों में बिजली बंद रही। दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई तो लोड बढ़ने के कारण शाम तक कट लगते रहे। करीब दो से तीन घंटे लोगों को परेशानी सहन करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजली लोड 3200 मेगावाट के करीब रहा है, जबकि आपूर्ति 2900 मेगावाट तक रही। इस कारण लोगों को परेशानी पेश आई है। बिजली उपकरण नहीं चल पाने के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा है।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार तापमान सामान्य होने तक बिजली कटौती जारी रहेगी।



कैनाल ग्रिड स्टेशन में मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रही है। इसके अलावा तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई है। इसका समाधान कर दिया गया है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें