बिश्नाह थाने में रिकार्ड चेक करते एडीजीपी आनंद जैन: स्रोत पुलिस
एडीजीपी ने बिश्नाह थाने का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एडीजीपी आनंद जैन ने रविवार को बिश्नाह थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कामकाज सहित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा की वहीं, पुलिस कर्मियों को सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बरने व जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
एसएसपी जम्मू और एसपी हेडक्वार्टर की मौजूदगी में एडीजीपी ने थाने के कामकाज की जानकारी हासिल की। एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) रजिस्टर सहित पुलिस रजिस्टरों का उचित अद्यतन सुनिश्चित करने और पुलिस स्टेशन परिसर की सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
रजिस्टरों के रखरखाव व अद्यतन का मूल्यांकन करने के लिए थाने के विभिन्न रजिस्टरों, बीट बुक व गश्ती बुक आदि की भी जांच की। स्टाफ क्वार्टर का दौरा करने के साथ ही कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।