फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेहतर सेवा और प्रदर्शन के लिए आठ कैडेट सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी ने मनाया 76वां स्थापना दिवस, तीन कर्मियों को दिए नागरिक कर्मचारी प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कैडेट कार्प (एनसीसी) ने रविवार को पूरे प्रदेश में 76वां स्थापना दिवस मनाया। कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारियों ने रियासी, उधमपुर, पलौड़ा, रखमुट्ठी और जम्मू के रेलवे स्टेशन स्थित बलिदान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
कैडेटों ने 829 यूनिट रक्तदान किया। जहां राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर पूर्व एनसीसी कैडेटों को श्रद्धांजलि दी गई। भारत की स्वतंत्रता और सुरक्षा में उनके निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मान और स्मरण के प्रतीक के रूप में निदेशालय के सभी रैंकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

एनसीसी के लिए असाधारण सेवा के लिए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) और आठ कैडेटों को प्रतिष्ठित महानिदेशक एनसीसी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राष्ट्र की सेवा में उनकी भूमिकाओं, उद्देश्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के चलते दिया जाता है।
एनसीसी निदेशालय जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अनुपिंदर बेवली ने पुरस्कार विजेताओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने एनसीसी के मिशन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और सभी रैंकों को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
मेजर जनरल बेवली ने कहा कि एनसीसी भारत में युवाओं की भागीदारी का आधार बनी हुई है। वर्दीधारी बलों के लिए एक फीडर संगठन के रूप में अपनी भूमिका से परे एनसीसी कैडेटों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


ये हैं विजेता
पुरस्कार विजेताओं में लेफ्टिनेंट जमशीद अहमद जरगर 3 जेएंडके बीएन एनसीसी, बारामुला, एसयूओ तालिब हुसैन पिसवाल 3 जेएंडके बीएन एनसीसी बारामुला, जेयूओ महिमा मैनी 5 जेएंडके बीएन एनसीसी पुंछ, कमांड्रेट आंशिका शर्मा 1 जेएंडके नेवल यूनिट एनसीसी, श्रीनगर, एसयूओ मुसदिक रजाक 1 जेएंडके गर्ल्स बीएन एनसीसी श्रीनगर, एसयूओ सांची 1 जेएंडके गर्ल्स बीएन एनसीसी श्रीनगर, एलडीजी कैडेट बंधना 1 जेएंडके नेवल यूनिट एनसीसी श्रीनगर, जेयूओ स्टैनजजिन यांगजोम 1 लद्दाख बीएन एनसीसी लेह, सीडीटी पूरब कुमार 2 जेएंडके बीएन एनसीसी जम्मू शामिल हैं।
विज्ञापन



इन्हें मिला प्रतिष्ठित नागरिक कर्मचारी सम्मान
एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर लद्दाख निदेशालय के तीन कर्मियों को प्रतिष्ठित नागरिक कर्मचारी सम्मान वर्ष 2024 के लिए प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए हैं। इनमें परमजीत कौर, जूनियर सांख्यिकी सहायक (जेएसए) एनसीसी निदेशालय,जम्मू कश्मीर और लद्दाख, तिलक राज वरिष्ठ आशुलिपिक एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जम्मू और रमनजीत सिंह 3 जेएंडके बारामुल्ला शामिल हैं। इन कर्मचारियों को एनसीसी निदेशालय के परिचालन और प्रशासनिक कार्यों का समर्थन करने में उनके समर्पण, व्यावसायिकता और अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। अमूल्य योगदान ने संगठन के भीतर सेवा और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें