फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पुराने शहर आने वालों को राहत, पंजतीर्थी पार्किंग में अब 15 मिनट तक वाहन खड़ा करने के नहीं कटेंगे पैसे

Wed, 04 Jan 2023 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पंजतीर्थी पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए अब स्लॉट बुक किए जाएंगे। पेमेंट भी ऑनलाइन जमा होगी। 15 मिनट तक वाहन पार्क करने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के पंजतीर्थी पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए अब स्लॉट बुक किए जाएंगे। पेमेंट भी ऑनलाइन जमा होगी। 15 मिनट तक वाहन पार्क करने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। अन्य पार्किंग स्थलों की तुलना में यहां कम दरें निर्धारित की गई हैं। यह बात मेयर ने मंगलवार को पार्किंग का दौरा कर कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आनलाइन पेमेंट सुविधा से अब भ्रष्टाचार खत्म होगा। साथ ही लोगों को स्लॉट के बारे में भी जानकारी ऑनलाइन ही मिल जाएगी। पुराने शहर में आने वाले लोगों को यह बड़ी राहत दी गई है। पुराने शहर में यातायात की समस्या विकराल थी। रोजाना जाम लगता था। अब लोग पार्किंग में वाहन पार्क कर सामान खरीद सकेंगे। उन्होंने लोगों को इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कहा। यहां दोपहिया और बड़े वाहनों को पार्क करने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें