फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूसरे दिन भी जारी रहा सर्वे, टीमों ने किया वार्डों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वच्छ सर्वेक्षण कड़ी का हिस्सा, पहले दो दिन टीमों ने किया था निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर गारबेज फ्री सिटी के लिए सर्वेक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा है। टीमों ने शहरभर के कई इलाकों में दौरा किया और रिपोर्ट तैयार की है। टीम घरों से कचरा उठाने, नालियों में मलबा सहित कई मापदंडों की परख कर रही है। यह स्वच्छ सर्वेक्षण की कड़ी में हो रहा है। पहले भी दो दिनों तक टीमों ने दौरा किया था और रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन

टीमें लोगों से भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही हैं। रैकिंग में इस पर पांच अंक मिलने हैं। नगर निगम के अनुसार पूरे शहरभर में घरों से कचरा उठाया जा रहा है। इस बार रैकिंग में सुधार होने की उम्मीद है। नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी से काफी काम हुए हैं। नालियों को नए सिरे से बनाया गया है और गहरा किया गया है। पानी निकासी की समस्या का हल किया गया है। इसके अलावा घरों से कचरा उठाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार रैकिंग में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें