फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में एक घंटा देरी से मिलेगी ई-बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बढ़ती ठंड का असर ई-बसों के परिचालन पर भी दिखने लगा है। सवारियां कम होने के चलते शहर में चलने वाली बसों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बसें अब सुबह छह से लेकर रात दस बजे तक ही चलेंगी। यह व्यवस्था मार्च तक रहेगी।
पहले बस सेवा सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक उपलब्ध थी। अलसुबह और रात के समय सवारियां कम होने के कारण बसें खाली ही गंतव्य तक पहुंच रही थीं, जिस कारण समय में बदलाव किया है। यह फैसला दो दिन पहले ही लिया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में ई-बसों की सेवा मुहैया करवाई गई है। लांग रूट की ई-बसों के परिचालन समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कठुआ, सांबा और कटड़ा तक चलने वाली बसें निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन

यह व्यवस्था मार्च तक जारी रहेगी। अप्रैल माह से समय में परिवर्तन होगा। मौजूदा समय में शहर में 17 रूटों पर सेवा मिल रही है। इसके अलावा ग्रामीण रूटों में भी बसें चल रही हैं। कुल 95 बसों की सुविधा शहर में मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें