शास्त्री नगर में तोड़ा गया दुकान का शटर। संवाद
- शास्त्री नगर के संजय चौक का मामला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शास्त्री नगर इलाके की एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शुक्रवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान शटर तोड़कर लाखों रुपये के कीमत का सामान की हुई है। घटना दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नई बस्ती निवासी पवन सेठी की शास्त्री नगर के संजय चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को कार से आए चार चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गीजर, हीटर, इंडक्शन सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। आधे घंटे तक चोर घटना को अंजाम देते रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों की कार का नंबर भी साफ दिख रहा है।
थाना प्रभारी गांधीनगर अरुण शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।