फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीषण गर्मी झेलने को रहिए तैयार, 26 तक मौसम साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के साथ रात में बढ़ेगी तपिश, जम्मू में पारा फिर 40 डिग्री के पार
विज्ञापन

कई बार 30 और 31 मई को 44 डिग्री के पार गया है तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर आगामी भीषण गर्मी को झेलने के लिए तैयार रहिए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 मई तक मौसम लगभग साफ रहेगा। इससे दिन के साथ रात में तपिश बढ़ेगी। जम्मू में पिछले दस सालों के रिकार्ड में आंकड़े बताते हैं कि 30 और 31 मई को गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया है। इस दौरान पारा 44 डिग्री के ऊपर रहा। इस बीच, मंगलवार को जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 40.8 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू की बात करें तो 30 मई 2024 को अधिकतम तापमान 44.8 और 31 मई 2019 को 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। इसी तरह 20 मई 2016 को अधिकतम तापमान 43.2 और 15 मई 2022 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 30.6, बटोत में सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 31.1, भद्रवाह में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 31.0 और कटड़ा में सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 31.4 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 22.0 और पहलगाम में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें