फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबा रहा मंदिरों का शहर

Fri, 01 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे की धुनों के साथ मस्ती। रौनक, उत्साह और उल्लास। 2015 के अलविदा और 2016 के स्वागत के लिए शहर में कुछ ऐसा ही जोश था। वीरवार की रात घड़ी की सुई के ठीक 12 पर पहुंचने के साथ ही यह रात यादगार बन गई। अपनों को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं देने के साथ आतिशबाजी का दौर चला। इस खुशी में हर कोई शामिल हुआ। देर रात तक नए साल के जश्न में शहरवासी डूबे रहे।
विज्ञापन


वीरवार सूर्य की पहली किरण के साथ ही नए साल के जश्न का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा था। पुराने शहर के अलावा गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो आदि इलाकों में शाम ढलने के साथ ही लोग नए साल के जश्न में डूब गए। नए साल के स्वागत के लिए घरों में विशेष व्यंजन परोसे गए। दोस्तों और रिश्तेदारों को दावतें दी गईं। तोहफों का आदान प्रदान करके प्यार बांटा गया। केक काटे गए तो अधिकांश जगहों पर म्यूजिक सिस्टम से शहरवासी झूमते रहे।

होटलों और शापिंग मालों में भीड़ उमड़ी
जम्मू। 2016 के स्वागत के लिए शहर के अधिकांश होटलों और शापिंग मालों में विशेष सजावट की गई थी। इन जगहों पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची। लोग परिवार के साथ डिनर और लंच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त
जम्मू। शुक्रवार को नए साल के पहले दिन शहर के प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का हुजूम पहुंचेगा। मां के दरबार में हाजिरी देकर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। मंदिरों और गिरजागरों में नए साल पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।

फूलों के साथ मिठाई की बिक्री
जम्मू। नए साल पर अपनों का मुंह मीठा करने के लिए मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर और आसपास के इलाकों में मिठाई की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा फूलों की भी बिक्री होगी। इसमें वाहनों के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फूलों से सजाया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें