सीजीएसटी की आडिट टीम ने वसूले नौ करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग की कई बड़ी इंडस्स्ट्रीज, दवा थोक दुकानों, किराना स्टोर्स के संचालकों की ओर से सेवा कर में गड़बड़ी पाई मिली। कर चोरी करने पर आडिट टीम करीब नौ करोड़ रुपये की वसूली की है। यह कार्रवाई केंद्रीय गुड्स एंड सेवा कर (सीजीएसटी) की ऑडिट टीम की ओर से की गई है।
सीजीएसटी के कमिश्नर प्रवीन चंद्रा ने बताया कि सही से जीएसटी नहीं भरने पर ऑडिट टीम ने जिले की दवा उत्पादन, किराना व्यवसायी, बड़े थोक स्टाॅकिस्ट, बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों का ऑडिट करवाया। इसमें जीएसटी जमा करने में गड़बड़ी पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए करीब नौ करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई की गई है।
गड़बड़ी करने वाली कंपनियों की संख्या लगभग 150 है। उन्होंने बताया कि ऑडिट की कार्रवाई चलती रहती है। कोशिश है कि सभी व्यापारिक संस्थान समय से जीएसटी की अदायगी करें।