फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि के स्वयं-एनपीटीईएल स्थानीय चैप्टर को ए ग्रेड मिला

विज्ञापन
केंद्रीय विवि के कुलपति को ए ग्रेड प्रमाणा देते हुए फोटो विवि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के स्वयं-एनपीटीईएल स्थानीय चैप्टर को ए ग्रेड से मिला है। इसके द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के घोषित परिणामों के लिए ये ग्रेड दिया गया है। इसे अलावा 36 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 38 को रजत और 219 को एलिट सर्टिफिकेट दिया गया हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम का परिणाम दिसंबर 2024 में जारी किया था।
इस प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय विवि के 10 छात्रों को देश भर में शीर्ष एक फीसदी, पांच छात्रों को शीर्ष दो फीसदी और 12 छात्रों को शीर्ष पांच फीसदी में स्थान दिया गया हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित शिक्षा कार्यक्रम (एनपीटीईएल) आईआईटी और आईआईएससी का एक संयुक्त उद्यम है।
विज्ञापन

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है। इसे 2003 में शुरू किया गया था। स्वंय- एनपीटीईएल एक दशक से भी ज़्यादा समय से इंजीनियरिंग, मानविकी और विज्ञान स्ट्रीम में स्व-अध्ययन पाठ्यक्रम पेश कर रहा है। अपने पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रमाणन देता है।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने इस उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई दी। ए रेटिंग हासिल करने के साथ-साथ देश भर के शीर्ष 100 संस्थानों शामिल होने के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें