फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में धूमधाम से मना पूर्व पीएम अटल बिहारी का जन्मदिन

Sun, 25 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ATAL BIHARI VAJPAYEE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर भाजपा की प्रदेश इकाई ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के 92वें जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में राज्य भर में मनाया। कार्यक्रमों में प्रदेशाध्यक्ष व पदाधिकारियों के अलावा मंत्री, विधायक, एमएलसी, जिला व मोर्चा प्रधान शामिल रहे। 
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम अखनूर रोड स्थित ईडन गार्डन में हुआ। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल व मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी व अन्य ने 92 दीपक जलाकर वाजपेयी की लंबी आयु की कामना की। सत शर्मा ने कहा कि देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने देश में छह साल तक जिस ढंग से शासन किया वह सुशासन था और अब मोदी सरकार भी सुशासन के रास्ते पर है। 

उन्होंने कहा जन मैत्री और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लोगों को मुहैया करवाने के वादे के साथ प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं। महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा की सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। वे आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास का लाभ देने का लक्ष्य लेकर काम कर रही हैं। इस अवसर पर सुनील सेठी, मुनीश शर्मा, प्रमोद कपाही, रजनी सेठी, संजय बड़ू, अरविंद गुप्ता, वीणा गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा ने भी मनाया सुशासन दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सुशासन दिवस मनाया गया। जम्मू-अखनूर मार्ग पर स्थित करण पैलेस में आयोजित समारोह में किसान मोर्चा के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर टीका लगा कर उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

इस मौके पर लोगों में हलवा भी बांटा गया। कार्यक्रम में मोर्चा प्रदेश प्रभारी करण सिंह ने कहा कि वाजपेयी एक कुशल राजनेता और वक्ता रहे। आज उन्हीं के मार्गदर्शन में सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

प्रदेश प्रधान राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर काले धन वालों के खिलाफ  हल्ला बोला है। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कस्तूरी लाल शर्मा, उपप्रधान राम लाल, अजीत सिंह, पिशोरी लाल, चुनी लाल, जिला अध्यक्ष रवि शर्मा आदि उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें