फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोल्ड स्टोर चलाने के लिए समय पर बिजली व सब्सिडी नहीं मिल रही

विज्ञापन
जम्मू कोल्ड स्टोर एंड आईस फैक्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष रमन गुप्ता। स्वयं
विज्ञापन
जम्मू शहर में पांच, बाड़ी ब्राह्मणा में पांच, सांबा में एक व कठुआ में है एक कोल्ड स्टोर
विज्ञापन

चैंबर चुनाव में संचालक समस्याएं बता कर मांग रहे समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में कोल्ड स्टोर संचालकों के सामने इनको चलाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण संचालक मंदी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर चलाने के लिए समय पर बिजली व सब्सिडी नहीं मिल रही है, जिस कारण समस्याएं बढ़ी हैं। चैंबर चुनाव में इस समस्या को उठा कर निदान की मांग की जा रही है।
शहर के संचालकों का कहना है कि कोविड काल व केंद्र शासित बनने तक ऐसी स्थिति आई थी। कोल्ड स्टोर संचालक इन दिनों बंद होने के कगार पर हैं। चैंबर चुनाव के तहत प्रचार के लिए पहुंच रहे प्रत्याशियों के सामने यह समस्या उठाई जा रही है। जम्मू कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन गुप्ता ने बताया कि सरकार को समस्याओं की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। एक कोल्ड स्टोर बनाने में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च आता है। सब्सिडी 50 प्रतिशत लेने में एक से दो वर्ष का समय लगता है, लेकिन तब तक व्यापारी का काफी खर्चा हो चुका होता है।
विज्ञापन

वहीं, बैंक का ब्याज भी 20 प्रतिशत तक देना पड़ता है। संचालकों के सामने बैंक से ऋण मिलने में जहां समस्या आती है वहीं, विभागीय स्तर पर कई तरह की एनओसी लेनी पड़ती हैं। इन समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण अधिकांश कोल्ड स्टोर बंद के कगार पर हैं।

-
समय पर बिजली न मिलना भी बड़ी समस्या
समय पर मांग के अनुसार फीडर से कोल्ड स्टोर के लिए बिजली की सप्लाई नहीं मिल पाती है। इसका असर संचालकों पर पड़ता है। ऐसे में विभाग व प्रशासन को चाहिए कि बिजली की सप्लाई बेहतर रखने की व्यवस्था करे। जो भी किसान अपनी सब्जी या फल कोल्ड स्टोर में रखते हैं वह तीन माह बाद ही इसका किराया देते हैं। ऐसे में मांग है कि बिजली विभाग भी हर तीन माह में ही बिजली की वसूली करे।
विज्ञापन

-स्वराज सेठी, संचालक, कोल्ड स्टोर, बाड़ी ब्राह्मणा

-
समस्याएं काफी गंभीर, समय पर दिया जाए ध्यान : अध्यक्ष
नए कोल्ड स्टोर के निर्माण के लिए एनएचबी यानि नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। नए कोल्ड स्टोर के लिए तो सरकार लगातार रजिस्ट्रेशन कर रही है, लेकिन स्टोर संचालकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जम्मू कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन गुप्ता ने बताया कि यह समस्याएं काफी गंभीर हैं। इन पर ध्यान न दिया गया तो शहर के कोल्ड स्टोर बंद हो सकते हैं। यूटी बनाए जाने के बाद कोविड काल में कोल्ड स्टोर संचालक वित्तीय रूप से टूट चुके हैं। कोल्ड स्टोर संचालक विवेश गुप्ता, सुरजीत ने सरकार व विभाग से ध्यान देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें