फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रैक पर बाजार, कारोबार पकड़ने लगा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपरेशन सिंदूर के बाद हालात सामान्य होने पर वेयरहाउस, कनक मंडी और सब्जी मंडी में लौटने लगी रौनक
विज्ञापन

- अन्य राज्यों से सामान लेकर पहुंच रहे ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम हमले से उपजे तनाव के बाद शहर के बाजारों से गायब हुए रौनक अब फिर से लौटने लगी है। वेयरहाउस, कनक मंडी और सब्जी मंडी में कारोबार पटरी पर आता दिखाई दे रहा है। पहले की अपेक्षा कारोबार में इजाफा हुआ है। बाहरी राज्यों से भी राशन, सब्जियों के ट्रक मंडियों में पहुंचने शुरू हो गए हैं।
हालत खराब होने के दौरान कारोबार मंदा हो गया था। मौजूदा समय में वेयरहाउस में स्थानीय कुली वापस लौट आए हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी 300 के करीब औसतन ट्रक राशन लेकर पहुंच रहे हैं। वेयरहाउस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 30 करोड़ के आसपास प्रतिदिन व्यवसाय पहुंच गया है।
विज्ञापन

तनाव के सयम कारोबार सात से आठ करोड़ तक सिमट गया था। दालों के थोक विक्रेता कीर्ति गुप्ता के अनुसार कारोबार बढ़ा है।स्थानीय व्यापारी भी राशन लेने पहुंच रहे हैं। इसी तरह कनक मंडी में भी हर रोज दस करोड़ का व्यवसाय होता है। मौजूदा समय में यह नौ करोड़ के आसपास पहुंच गया है। तनाव के दौरान 50 लाख पर व्यवसाय सिमट गया था।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में रोजाना आ रहे 70 से 80 ट्रक
सब्जी मंडी के अध्यक्ष सुरेंद्र काला ने बताया कि कारोबार बढ़ा है। 70 से 80 ट्रक हर रोज आ रहे हैं। पहाड़ी इलाकों से भी लोग सब्जी लेने आ रहे हैं। कुल व्यवसाय 22 से 24 करोड़ तक हो रहा है। पहले चार से पांच करोड़ कारोबार हो रहा था। हालात सामान्य रहा तो कारोबार ओर बढ़ेगा। गोलाबारी के दौरान मंडी नौ बजे के बाद वीरान हो जा रही थी। लोग सब्जी लेने नहीं आ रहे थे। इस कारण कारोबार काफी मंदा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें