जम्मू। शहर के चांद नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान काली मल्होत्रा निवासी चांद नगर के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर के समय लोगों ने सड़क के किनारे बुजुर्ग को बेसुध देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो